राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

नारायणपुर, 30 मई 2025। राज्यपाल रमेन डेका ने समीक्षा बैठक से पहले माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित 10वी एंव 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों तथा छेरीबेड़ा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की दो प्रतिभाशाली छात्राओं ने जेईई एडवान्स के लिए क्वालीफाई किया, उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाई स्कूल 12वीं में शासकीय कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा की सुमन सलाम ने 88.20 प्रतिशत, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई के प्राची देवांगन ने 88.20 प्रतिशत, देवाशिष चतुर्वेदी 84.80 ने प्रतिशत, रीसभ सिंह राना ने 83.80 प्रतिशत और संतोष पोटाई ने 83.60 प्रतिशत एवं कक्षा 10वीं के गंगासागर कोलियारा 96.33 ने प्रतिशत, विश्वदिप्ति स्कूल की सुरभी जैन ने 95.83 प्रतिशत, शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर की ललीता करंगा ने 94.17 प्रतिशत, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बेलगांव के प्रींशु पॉल ने 93.17 प्रतिशत एवं रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्या मंदिर कुंदला कें विद्यार्थी संदेश करंगा ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान एवं राज्य स्तरीय टॉप टेन में अपना स्थान बनाकर जिले को गौरवान्वित किया है। राजपाल ने इन सभी मेधावी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।