राशन कार्डधारीधारियों को 3 महीने का चावल एकमुश्त मिलेगा, कलेक्टर ने ली बैठक
दंतेवाड़ा, 30 मई 2025। कार्यालय खाद्य शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार सभी राशन कार्डधारी हितग्राहियों को आगामी 3 माह, जून से अगस्त तक का चावल एकमुश्त प्रदाय किया जायेगा। यह चावल जून में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से उठाया जा सकेगा। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा चावल के एकमुश्त के
वितरण के संबंध में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं खाद्य विभाग अमले एवं जिले के समस्त उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेताओं की बैठक ली गई, जिसमें 3 माह के चावल भण्डारण और वितरण की समीक्षा की गई । उक्त बैठक में कलेक्टर ने 2 जून तक समस्त उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भण्डारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 2 तारीख से चावल उत्सव के साथ चावल एकमुश्त तथा केवल एक माह (जून 2025) का अन्य सामग्री जैसे शक्कर, चना, नमक एवं गुड़ का वितरण प्रारंभ होगा एवं 10 जून तक समस्त राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। जिले में प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में एक जिला स्तरीय नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिसके द्वारा खाद्यान्न का सत्यापन, वितरण एवं हितग्राहियों की शंका का समाधान करते हुए बिना अवरोध के शत् प्रतिशत खाद्यान्न वितरण कराया जावेगा ।
चावल के एकमुश्त वितरण को देखते हुए कलेक्टर द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना शासन की महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय है, अतः कलेक्टर द्वारा खाद्यान्न वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने तथा चावल की हेरा-फेरी करने पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को निर्देशित किया गया । यह स्पष्ट किया जाता है कि राशन कार्ड धारक हितग्राही खाद्यान्न का उपभोग स्वयं कर सकता है,
