गरियाबंद के ग्राम दर्रीपारा में आयोजित हुआ शिविर

हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गरियाबंद 29 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीपारा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जहां दर्रीपारा सहित ग्राम आमदी-द, खुर्सीपार, खरता, कोसमी-द, रावनडिग्गी, जोबा, दशपुर, गुजरा, हाथबाय, बेंदकुरा के लोगों ने भी उपस्थित होकर अपने-अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने शामिल होकर लोगों को विभागीय योजनाओं एवं उनके आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी। दर्रीपारा शिविर में 4122 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शत प्रतिशत निराकरण किया गया। आज शिविर में 152 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका परीक्षण कर निराकरण किया जायेगा।
शिविर स्थल में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर कृषि विभाग द्वारा तीन किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया। इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा भू-स्वामित्व योजना के तहत 7 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किया एवं एक किसान को ऋण पुस्तिका प्रदान कर लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं दो बच्चों का अन्नप्रसान्न किया गया। दर्रीपारा शिविर में मौजूद लोगों को जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा नागरिकों के मांग एवं समस्याओं को यथा संभव निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। इसे लेकर अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करते है। जिन समस्या एवं मांगों का निराकण नहीं हो पाता है उसे शासन स्तर पर किया जाता है। कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए समय लगती है, लेकिन उसका भी निराकरण हो जाता है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने न दे। वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करे और नशे की हालत में वाहन न चलाए। उन्होंने नागरिकों को जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ जी.आर. मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान है। इसके लिए सर्वे में पात्र हितग्राहियों के लिए पक्का मकान बनाने के लिए राशि स्वीकृत की गई है। पात्र हितग्राही उस राशि से मकान बनाने का कार्य प्रारंभ कर शीघ्र पूरा करें। ताकि हितग्राहियों को पक्के आवास में रहने से सहुलियत होगी। इस दौरान एसडीएम श्रीमती ऋषा ठाकुर, जनपद सदस्य पंचराम ध्रुव, राकेश मुर्रा, गणेश राम ध्रुव, दर्रीपारा के सरपंच राजकुमार सोरी, नरेन्द्र ध्रुव, श्रीमती एकता सोम, श्रीमती हुमन बाई ध्रुव, श्रीमती शशि ध्रुव, वालेश कुमार, फिरत राम सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।