तहसील कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
राजनांदगांव 29 मई 2025। मानसून सत्र 2025 में प्राकृतिक आपदा एवं बाढ़ से बचाव तथा राहत व्यवस्था हेतु तहसील कार्यालय राजनांदगांव के कक्ष क्रमांक 4 कानूनगो शाखा में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-225403 है। नायब तहसीलदार राजनांदगांव राकेश कुमार नागवंशी को बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनका मोबाईल नंबर 9009118443 है।
