राशनकार्डधारियों को जून माह में मिलेगा तीन महीने का चावल

राजनांदगांव 29 मई 2025। शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डधारियों को माह जून से अगस्त 2025 तक पात्रतानुसार तीन माह का चावल वितरण माह जून 2025 में किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के 496 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में समयबद्ध भंडारण, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रदाय केन्द्रों में वाहनों की व्यवस्था से लेकर दुकान स्तर पर समुचित भंडारण की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।