युवक ने की बुजुर्ग से मारपीट
महासमुंद। ग्राम सिंगारपुर टुकड़ा में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में सांकरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सिंगारपुर टुकड़ा निवासी बाबूलाल नंद (59) ने पुलिस को बताया कि 26 मई की रात करीब 8 बजे जलसाय के घर के सामने खड़े होकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अर्जुन नंद आया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे से सिर पर वार कर दिया । मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
