सड़क दुर्घटना में चालक की मौत
महासमुंद। अज्ञात वाहन के चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से पीछे आ रहा माजदा वाहन उससे जा टकराई, जिससे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 27 मई को अज्ञात वाहन के चालक के लापरवाहीपूर्वक अचानक ब्रेक लगाने से पीछे- पीछे चल रही माजदा क्रमांक ओडी 17 एसी 4561 उससे टकरा गई। जिससे चालक मकरध्वज बारिक की मौत हो गई। सरायपाली थाने में मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
