नगर पंचायत देवभोग में 6 को होने वाले समाधान शिविर स्थगित

गरियाबंद 04 मई 2025/ गरियाबंद जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किया गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार 06 मई को नगर पंचायत देवभोग के वार्ड क्रमांक 12 के शासकीय पूर्व कन्या माध्यमिक शाला में समाधान शिविर का आयोजन रखा गया था जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।