खुलेआम शराबखोरी पर कार्रवाई

महासमुंद। पटेवा पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि 1 मई को पटेवा-बोडरा मार्ग बिजली आफिस के पास ग्राम पटेवा के पुरूषोत्तम ध्रुव (26) और एन एच 06 पिंटू ढाबा के पास बल्दीडीह निवासी गोविंद सिन्हा उर्फ राजा (35) शराब पीते पाया गय। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 36(च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।