द्वारकाधीशधाम के लिए आज रवाना होगें 80 यात्रियों का जत्था

द्वारकाधीश धाम में 11 से 17 मई तक श्रीमद् भागवत कथा
महासमुंद। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति महासमुंद द्वारा द्वारकाधीश धाम गुजरात में 11 मई से 17 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य यजमान शंकर पांडेय, इंद्राणी पांडेय, सह यजमान मनोजकांत साहू, सीतादेवी साहू व अन्य यजमानों ने कथा वाचन के लिए नगर पुरोहित पंकज तिवारी को निवेदन पूर्वक निमंत्रित किया । जिसे उन्होंने स्वीकार कर मुख्य यजमान और सह यजमान को श्रीफल अंग वस्त्र भेंटकर यजमान वरन की विधि पूर्ण कराई। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि बद्रीनाथ धाम, रामेश्वरम धाम में आयोजन के बाद इस वर्ष द्वारकाधीश की नगरी में यह आयोजन जन कल्याण भाव से किया जा रहा है। मुख्य यजमान, सह यजमान व आयोजन समिति के तारा चंद्राकर ने गणेश मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, राम मंदिर, महामाया मंदिर, शीतला मंदिर व पुराना अस्पताल स्थित हनुमान, शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की सफलता, कुशलता के लिए प्रार्थना कर यात्रा की अनुमति मांगी। समिति के मूलचंद लढ्ढा, देवेंद्र चंद्राकर, दिलीप जैन, राजेश नायक ने बताया कि 5 मई दोपहर 2 बजे कथा वाचक पं. पंकज तिवारी के पुराना रावणभाठा स्थित निवास से करीब 80 यात्रियों का जत्था दो बसों में श्री द्वारकाधीशधाम के लिए रवाना होंगे। 5 दिनों के यात्रा के दौरान सभी यात्री और औढ़ा नागेश्वर, परली वैद्यनाथ, शनि सिगनापुर, भीमाशंकर, नासिक, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए 10 मई की रात्रि गोमती द्वारका पहुंचेंगे। जहां 11 मई से जल कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। वापसी में डाकोर द्वारका होते हुए सभी तीर्थ यात्री उज्जैन महाकाल और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए 21 मई को महासमुंद पहुंचेंगे। तिवारी के निवास में आयोजित निमंत्रण एवं यजमान वरन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तारा चंद्राकर, दुर्गेश चंद्राकर, रिखीराम साहू, बाबूलाल साहू, हीरालाल साहू, दिनेश महाराज, हेमंत द्विवेदी, विजय चंद्राकर, पूर्व पार्षद रिंकू चंद्राकर, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।