बाइक की टक्कर से युवक घायल

महासमुंद। सरायपाली में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। सरायपाली पुलिस को संतोष कुमार साहू ने बताया कि 29 अप्रैल को उनका पुत्र आनंद राज साहू (13) अपने दोस्त शायन मंडल जगन्नाथ विहार के आगे खेत तरफ जा रहा था। जगन्नाथ विहार के पहले मेन रोड झिलमिला के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक क्रमांक सीजी 06 जीडी 1689 के चालक चमन सिदार ने पैदल चल रहे उनके पुत्र आनंदराज साहू को ठोकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े