नरेश टिकैत के विवादित बयान के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका पुतला

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ने बरोंड़ा चौक में नरेश टिकैत का पुतला दहन किया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि नरेश टिकैत ने देशद्रोह बयान दिया है, इससे देश के नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता क्षुब्ध व आक्रोशित हैं। टिकैत के बयान की घोर निंदा करते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बाला चंद्राकर, संदीप घोष, मुन्ना साहू, सिरपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गेश्वरी चंद्राकर, हाफिज, सुनील पटेल, शम्मी सलूजा, अरविंद प्रहरे, हनीस बग्गा, शरद राव, अमन वर्मा, नंदू जलक्षत्री आदि मौजूद रहे।