डीएमएफ की शासी परिषद् की बैठक स्थगित
धमतरी 29 अप्रैल 2025/ जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद् की बैठक आगामी एक मई को आहूत होने वाली थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास अबिनाश मिश्रा ने बताया कि शासी परिषद् की आगामी बैठक की सूचना अलग से दी जाएगी।
