राशन दुकान के लिए आवेदन 8 मई तक
बालोद, 29 अपै्रल 2025। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम लासाटोला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए 8 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डदेही नेे बताया कि इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां एवं राज्य शासन द्वारा विर्निदिष्ट उपक्रम 8 तारीख तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डरदेही में आवश्यक दस्तावेज सहित निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।
