दिव्यांग पिता ने नशीड़ी बेटे टांगिया मार कर कर दी हत्या
महासमुंद 28 अपऱ्ैल 2025। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में नशीड़ी बेटे से तंग आकर पिता ने टांगिया से मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया कर लिया है।
ग्राम टेमरी निवासी धरमदास मानिकपुरी (45) ने बीती रात अपने ही कमलदास मानिकपुरी (20) टांगिया से मार डाला। ग्रामीणों ने सुबह कमलदास का शव खाट पर देखा। उन्होंने तुरंत बसना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव खून से लथपथ मिला। शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना। पुलिस मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। मिली जानकारी अनुसार कमलदास आदतन नशीड़ी था। उसे आए दिन नशाखोरी के लिए अपने दिव्यांग पिता से पैसे की मांग किया करता था। पैसे नहीं देने पर वो अपने पिता से गाली – गलौज मारपीट किया करता था। यही विवाद रविवार की रात भी हुई। बेटे की हरकतों से तंग आकर आक्रोशित पिता ने टांगिया से उसकी हत्या कर दी।
