आवासीय खेल अकादमी में चयन के लिए तारीखों का ऐलान, राजधानी में होंंगे ट्रायल

नारायणपुर, 04 अपै्रल 2025। रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल आकादमी हॉकी (बालक बालिका), तीरंदाजी (बालक बालिका), फटबॉल (बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक बालिका) का खेल अकादमी में खिलाड़ियों के नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। तीरंदाजी एवं फुटबॉल चयन ट्रायल 21 से 23 को कोटा स्टेडियम, रायपुर (फुटबाल) एवं तीरंदाजी एरिना (बालिका छात्रावास के सामने) रायपुर में 21 को पंजीयन, 22 को शारीरिक क्षमता परीक्षण एवं 23 को कौशल क्षमता परीक्षण किया जाएगा।
हॉकी (बालक बालिका) एवं एथलेटिक्स (बालक बालिका) चयन ट्रायल 25 से 27 को कोटा स्टेडियम (एथलेटिक्स) एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालक छात्रावास के सामने) (हॉकी)े रायपुर, 25 को पंजीयन, 26 को शारीरिक क्षमता परीक्षण एवं 27 को कौशल क्षमता परीक्षण किया जाएगा। उक्त चयन ट्रायल में जिले से 13-17 आयु वर्ग के संबधित खेल में उपलब्धि धारक 5 बालक एवं 5 बालिका कुल 10-10 खिलाड़ियों को सम्मिलित कराने के निर्देश दिये गये है। नैसर्गिक खेल प्रतिभाएं तथा भविष्य में अच्छे प्रदर्शन करने की संभावना के आधार पर संख्या में वृद्वि किया जा सकता है। चयन ट्रायल में जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया गया है। खेल अकादमी संचालन नियम के आधार पर यदि खिलाड़ी का चयन होता है तो खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ साथ छात्रावास, शिक्षण के साथ ही अन्य सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध करायी जावेगी। इच्छुक खिलाड़ी 11 तक खेल अनुदेशक एवं अधीक्षक सुरेश कुमार कुमेटी, क्रीड़ा परिसर नारायणपुर मो. नं. 7587210411 अथवा कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जिला नारायणपुर से संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन फार्म जमा कर सकते है।