प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 20 को

कोण्डागांव, 04 मार्च 2025। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 20 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा हेतु प्रवेश जारी कर दी गई है। विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-admission-Detail पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त परीक्षा 20 तारीख को प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी, वहीं परीक्षर्थी को परीक्षा के एक घंटे पूर्व प्रातः 9 बजे उपस्थिति देनी होगी।
आदिवासी विकास विभाग द्वारा परीक्षार्थिंयों को निर्देशित किया गया है कि वे सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के दो फोटो सहित प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियांे को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जावें। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र इत्यादि परीक्षा दिवस मे परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थियों केवल नीले या काले बॉलपाईट पेन का उपयोग करेंगे। परीक्षार्थियों को कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, पाउच, स्कार्फ अथवा इलेक्टॉनिक्स सामग्री ले जाया जाना पूर्णतः वर्जित है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में कठिनाई होती हैं तो संबंधित जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कलेक्ट्रेट से प्रातः 10 बजे से सायं 05.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।