विधायक ने दिव्यांग द्रौपती कन्नौजे को प्रदाय की मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने वार्ड 27 गुड़रूपारा निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग द्रौपती कन्नौजे को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त कर श्रीमती कन्नौजे अत्यंत प्रसन्न हुईं और उन्होंने इसे अपने रोजगार एवं जीवन उपयोगी कार्यों में सहायक बताया। साथ ही, उन्होंने विधायक एवं जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया। गत दिनों उन्होंने विधायक महासमुंद को आवेदन प्रस्तुत कर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग की थी। उनकी इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग की उप संचालक संगीता सिंह को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।