शासी परिषद की बैठक सात को

कोरिया 02 अप्रैल 2025। जिला खनिज संस्थान न्यास विभाग ने जानकारी दी है कि 7 तारीख को शासी परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय लेखा का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 वार्षिक प्रतिवेदन का अनुमोदन एवं स्वीकृत कार्यों के कार्योत्तर स्वीकृति का अनुमोदन के साथ बैठक में वर्ष 2024-25 में निरस्त कार्यों व वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन व अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं विधायक श्रीमती रेणुका सिंह तथा भईया लाल राजवाड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है।