बेटे ने ही उड़ाए थे सोने-चांदी के जेवर

महासमुंद। तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम टूरीझर के एक घर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सोने-चांदी का सामान जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि सुमेर चक्रधारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 जनवरी की रात घर के भगवान कमरे की संदूक से 12 पत्ती का मंगलसूत्र वजन करीब 10 ग्राम, चांदी की एक नग करधन वजनी करीब 360 ग्राम, एक जोड़ी चांदी की ऐंठी करीब 150 ग्राम व नकदी 10 हजार रुपए अज्ञात ने पार कर दी। मामले की जांच के दौरान प्रार्थी के पुत्र राधेश्याम चक्रधारी पर संदेह होने पर टीम ने उसे थाना लाकर पूछताछ की, जिस पर उसने चोरी करना स्वीकार किया। सोने-चांदी के जेवर उसके कब्जे से बरामद किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर कीमत 1,03,000 रुपए जब्त कर धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा ।