महिला से मारपीट, जुर्म दर्ज
महासमुंद। फुलवारी कला की एक महिला के साथ मारपीट के मामले में बागबाहरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को ग्राम फुलवारी कला निवासी बुधिया बाई ने बताया कि 14 मार्च की शाम करीब 5.30 बजे वह घर से बस्ती की ओर जा रही थी। इसी दौरान राधे जगत का लड़का जितेंद्र जगत व खिलेश्वर जगत ने उक्त रास्ते से आने-जाने के लिए मना करते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296 ,115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
