केन्द्रीय विद्यालय के पहली कक्षा में प्रवेश हेतु पंजीयन 21 मार्च तक
कोण्डागांव, 12 मार्च 2025/ शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केन्द्रीय विद्यालय कोंडागाँव में कक्षा-1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार 21 मार्च रात्रि 10 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से होगा। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष पूर्ण तथा अधिकतम आयु 8 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। आयु की गणना 31 मार्च 2025 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केन्द्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा-निर्देश 2025-26 के अनुसार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट://kvsangathan.nic.in/en/admission/ अथवा https://kondagaon.kvs.ac.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।
