बकायादारों की बिजली कटी
महासमुंद। लंबे समय से बिजली बिल बकायादारों पर बिजली विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। लंबित बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई लगातार जारी है। महासमुंद शहर जोन अंतर्गत 1 मार्च को महासमुंद शहर जोन की गठित टीम राजस्व वसूली टीम ने लंबित बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं की बिजली काटी। इस दौरान 13 लाख 97 हजार 190 रुपए वाले 108 उपभोक्ताओं संतोष कुमार निषाद, उस्मान मैनन, केशबो छत्री, एजी हुसैन, विकास कौशिक, मांडली टांडे व अन्य की लाइन बंद कर दी गई। विच्छेदन उपरांत 37 उपभोक्ताओं ने 3 लाख 22 हजार 180 रुपए का भुगतान किया और 2 लाख 98 हजार 390 वाले 19 उपभोक्ताओं का मीटर निकाल कर स्थायी रूप से लाइन काटी गई। अधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली की कार्रवाई निरंतर आगे भी जारी रहेगी। लाइन विच्छेदित उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम की धारा 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
