बोलेरो की टक्कर से खेत में उतरी कार, चार चोटिल
महासमुंद। पुरी जा रहे युवकों की कार को बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे कार खेत में जा गिरी उसमें सवार चार को चोटें आई हैं। बसना पुलिस ने बताया कि पिरदा निवासी मनीष नायक (27) कार क्रमांक सीजी -10 एयू 7770 से अपने साथी दिनेश सागर, प्रहलाद पटेल, अजय नायक, हेमसागर पटेल व मोहन पटेल के साथ पिरदा से पुरी जाने के लिए निकले थे। तरेकेला- बिजराभांठा के मध्य पिकअप वाहन क्रमांक सीजी- 06 जीयू 9614 के चालक ने कार को सामने से ठोकर मार दिया। जिससे कार खेत में उतर गई। इस दुर्घटना में मनीष नायक के नाक, दाहिनी आंख के पास, कान माथे व कार में बैठे प्रहलाद पटेल के सिर, हेमसागर पटेल के सीने व मोहन पटेल के सिर में चोट आई है। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मामले में रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
