न्यू पंजाब ढाबा पर पुलिस की कार्रवाई, 36 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ढाबे से 36 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त की है। मामले में ढाबा संचालक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरदीप सिंह रैना अपने न्यू पंजाब ढाबा, चट्टीगिरोला में बिक्री के लिए अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 36 पौवा सिंडिकेट व्हिस्की, जिसकी अनुमानित कीमत 4,320 रुपये है, बरामद की गई।
सरायपाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
