ट्रक से धान चोरी, चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज
महासमुंद। ट्रक से धान चोरी के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध बीएन एस की धारा 316 (3), 3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार पिथौरा के धान खरीदी केन्द्र कुरचुंडी के प्रभारी क्षमानिधि साव ने थाने में शिकायत की है कि 1 मार्च को ट्रक क्रमांक सीजी -11 एजी 1972 में खरीदी केन्द्र से 700 बोरी मोटा धान संग्रहण केन्द्र महासमुंद तुमाडबरी के लिए रवाना किया था, ट्रक चालक नवीन सेठ ने मेमरा में चमरू यादव के किराना व चाय दुकान के सामने ट्रक से धान बोरी गिराकर अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर धान की चोरी कर रहा था। सूचना पर मौके पर जाकर लड्डू गोपाल धरमकांटा में ट्रक की तौल कराया तो 90 किलो धान कम होना पाया। ट्रक चालक और अन्य व्यक्ति ने शासकीय धान की चोरी की ।
