रुद्राभिषेक कर नवनिर्वाचित पार्षद ने की शहर की खुशहाली की कामना
महासमुंद। महाशिवरात्रि पर बुधवार को शहर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के अभिषेक के लिए बच्चे, बड़े, युवतियां सुबह से मंदिरों में कतार बद्ध नजर आए। इसी कड़ी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व वार्ड 25 के नव निर्वाचित पार्षद भाऊ राम साहू ने वार्ड 25 स्थित महादेव मंदिर में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती तारेश्वरी साहू के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने विधि विधान से भगवान शिव की पूजा कर शहर की खुशहाली की कामना की।
