भगवान शिव का अलौकिक जन्मदिन मना रहा ब्रम्हकुमारी परिवार
महासमुंद 27 फरवरी 2025। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के रूप में मना रहा है। लोहिया चौक में तीन दिवसीय विशाल 12 फीट लंबा कुंभकरण की झांकी सजाई गई है जो कि अज्ञानता का प्रतीक है। अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कुम्भ करण की झांकी प्रारंभ की। सेवाकेंद्र उपकार भवन में सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीति बहन व ब्रम्हा कुमारी बहनों संग पूरा ईश्वरीय परिवार शिव ध्वजारोहण कर भगवान शिव को भोग स्वीकार कराया। गुब्बारे छोड़े गए, खुशियां मनाई गई। पश्चात श्वेत वस्त्रधारी ब्रम्हा कुमारी भाई -बहनोें ने शिवलिंग की झांकी सजाकर शिव ध्वज लेकर नगर भ्रमण किया और जन जन को परमात्म अवतरण का संदेश दिया।
