नपाध्यक्ष प्रतिदिन वार्डों में पहुंचकर सुन रहे नागरिकों की समस्या
महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी कड़ी में साहू नयापारा क्षेत्र के वार्ड 07, 08, 09 व 11 में पहुंचे। जहां उन्होंने वार्डों में सफाई, पेयजल आदि की जानकारी ली। उन्होंने इन सभी वार्डों में चुनाव में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा उनकी मांगों को सुनकर यथोचित हरसंभव पहल करने की बात कही। सभी वार्डों में बाजे-गाजे के साथ लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने वार्डों के प्रमुख मंदिरों में जाकर मत्था टेका तथा नगर की सुख -समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान वार्ड 7 के पार्षद विक्की मुस्ताक खान, वार्ड 9 के पार्षद सूरज नायक, वार्ड 11 के पार्षद ओमीन टोमन कागजी व वार्डवासी उपस्थित रहे।
