कलेक्टर ने ग्राम बासिन में किसान रामनाथ साहू के खेत में पहुँचकर फसल का किया अवलोकन

कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा फसल प्रदर्शन के लिए किसान के खेत का किया गया है चयन
बालोद, 21 फरवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपने गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्रवास के दौरान ग्राम बासिन के किसान रामनाथ साहू के खेत में पहुँचकर उनके फसल का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने किसान रामनाथ साहू द्वारा अपने खेत में लगाए गए अलसी फसल की कुल लागत, उत्पादन एवं फसल की बिक्री के लिए मार्केटिंग व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। किसान रामनाथ साहू के द्वारा 01 एकड़ जमीन में लगभग 03 क्विंटल अलसी का फसल उत्पादन होने की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद के द्वारा किसान रामनाथ साहू के खेत के इस फसल को फसल प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। मौके पर उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि किसान रामनाथ साहू को उनके खेत में अलसी फसल के उत्पादन हेतु उच्च क्वालिटी का अलसी बीज एवं उर्वरक, कीटनाशक दवाईयां आदि प्रदान करने के अलावा बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा नियमित रूप से सलाह एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्व में श्री रामनाथ साहू एवं अन्य किसानों के द्वारा अपने खेतों में ग्रीष्मकालीन धान लगाया जाता था। लेकिन जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हेतु जिले में चलाए जा रहे अभियान से प्रेरित होकर ग्राम बासिन के किसान ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन एवं तिलहन के फसल का उत्पादन कर रहे है। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डाॅ. आरके साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.