कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने दी शुभकामनाएं
बालोद, 10 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज सुबह मतदान सामग्री वितरण केन्द्र जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाॅल बालोद से मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को सफलतापूर्वक निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि अनुसार जिले के नगर पालिका बालोद एवं दल्ली राजहरा सहित नगर पंचायत गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा, डौण्डी, चिखलाकसा एवं अर्जुन्दा में मंगलवार 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न कराया जाएगा।
मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी आज सुबह 06 बजे से ही सामग्री वितरण केन्द्र टाउन हाॅल मंे पहुँचकर मतदान सामग्री को प्राप्त कर उसका मिलान एवं अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, रिटर्निग आॅफिसर सुरेश साहू ने मतदान कर्मियों के बीच पहुँचकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा उन्हें निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारीइन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज सुबह से ही मतदान सामग्री वितरण केन्द्र टाॅउन हाॅल में पहुँचकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की सतत् निगरानी की। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने स्ट्रांग रूम में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि श्री चन्द्रवाल ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्र दल्लीराजहरा में पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन कर मौके पर उपस्थित अधिकारियों से उसके कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली।