भाजपा से 27, कांग्रेस से 24 छह साल के लिए निष्कासित
महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों व उनके समर्थन में काम कर रहे कार्यकर्ताओं पर भाजपा और कांग्रेस द्वारा कार्रवाई शुरू हो गई है। टिकट न मिलने से नाराज अनेक दावेदार अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में कूद गए हैं। जिससे राष्ट्रीय पार्टियों ने उन्हें पार्टी से अगले 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
महासमुंद में भाजपा के बागी पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, तुमगांव नपं अध्यक्ष प्रत्याशी बलरामकांत साहू सहित पार्टी से बगावत कर पार्षद चुनाव लड़ रहे 27 बागियों का निष्कासन आदेश जारी किया गया है। इनमें महासमुंद के पार्षद प्रत्याशी लीलिमा साहू, राहुल चंद्राकर, नूतन कुर्रे, नोहर साहू, शांता गोपाल चंद्राकर, विक्की महानंद, ईश्वरी संजय भोई, धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, प्रीति सोनी, बड़े मुन्ना देवार, विक्रम सिंह ठाकुर, विपिन शर्मा, कौशलेंद्र वैष्णव, घनाराम साहू, श्रीमती रामेश्वरी गोपी कन्नौजे, बागबाहरा नपा के पार्षद प्रत्याशी आशीष देवांगन, कुंवर सिंह मोंगरे, सरायपाली के बिहारी चौहान, खीरचंद बारी, नेतेश प्रधान, बंशी गोपाल चंद्रा, श्रीमती केकती चंदू जायसवाल, आशीष गोस्वामी, श्रीमती रश्मि साहू, श्रीमती राजकुमारी सिदार, श्रीमती राखी चौहान शामिल हैं। उक्त निलंबन आदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने जारी किया है।
कांग्रेस से इन पर हुई निष्कासन की कार्रवाई
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर ने बुधवार को कांग्रेस से बगावत कर महासमुंद नपाध्यक्ष का निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं निवर्तमान नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग तथा उनके पति त्रिभुवन महिलांग समेत महासमुंद के 10, पिथौरा के 2, बसना से अध्यक्ष पद का नामांकन वापस लेने वाली तुलसी गौतम बंजारा समेत 7 और सरायपाली के हरदीप सिंह रैना समेत 5, कुल 24 को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। महासमुंद नगर पालिका चुनाव से सम्बद्ध निर्दलीय नपाध्यक्ष प्रत्याशी राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, लता कैलाश चंद्राकर, राहुल आवड़े, कुमारी बाई देवार, जितेंद्र देवनारायण ध्रुव, माया पांडे,लखन चंद्राकर, मयंक जायसवाल, ऐरिश अनवर शामिल हैं। इसी तरह पिथौरा के अनिमेष डे को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने में तथा लक्ष्मीकांत सोनी (बबलू) को निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करने के कारण निष्कासन की कार्रवाई की गई है। इसी तरह बसना से नगर पंचायत अध्यक्ष पद से नाम वापस लेने वाली कांग्रेस प्रत्याशी तुलसी गौतम बंजारा के अलावा पार्षद पद से नाम वापस लेने वाले रमेश दास, अजय दास, श्रीमती संध्या राजू शर्मा, लक्ष्मीचरण गुप्ता, सुनील धृतलहरे और शहाना वकील जौहरी को निष्कासित किया गया है। जबकि, सरायपाली से हरदीप सिंह रैना, जमील हुसैन (बाबू भाई), सरोजनी पाणिग्राही, शंभू चौहान, आफताब हुसैन का निष्कासन हुआ है।
