पान ठेला बंद करने के विवाद पर मारपीट

महासमुंद। तुमगांव थाना क्षेत्र के अछरीडीह में एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अछरीडीह नयापारा निवासी रामनाथ वंशे 4 फरवरी को करीब 3 बजे पान ठेले में सामान रख रहा था। तभी गांव के गोविंद सोनवानी ने अपना ठेला यहां से हटा लो नहीं तो ट्रेक्टर से दबाव दूंगा कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। मना करने पर राॅड लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इन्हें भी पढ़े