लाफिनखुर्द में मनाई गई भक्त गुहा निषादराज की जयंती

महासमुंद। ग्राम लाफिनखुर्द में गुरुवार को भक्त गुहा निषादराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता के साथ भक्त गुहा निषाद राज की पूजा-अर्चना कर सुख संपति की कामना की। दोपहर बाद निषाद समाज और ग्रामीणों ने झांकी निकाली। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को प्रभु श्रीराम, भैय्या लक्ष्मण और माता सीता के साथ ही भक्त गुहा के रूप में तैयार किया गया था। शनि मंदिर निषाद समाज भवन के पास से झांकी निकाली गई। ग्रामीणों ने झांकी का जगह-जगह स्वागत किया। ग्राम भ्रमण के दौरान शिवकुमार निषाद, बलीराम निषाद, गोमतु, बिरजू, टकेश, मोहन निषाद, खोमान, मनोज सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।