तिलक बने पतंजलि के राज्य कार्यकारिणी सदस्य
महासमुंद। भारत स्वाभिमान मंच के जिलाध्यक्ष तिलकचंद साव को पतंजलि योग समिति का राज्य कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। स्वामी रामदेव ने तिलक साव द्वारा 20 वर्षों से किए जा रहे योग व गौमाता की सेवा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। तिलक पिछले कई वर्षों से महासमुंद जिले में योग का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके अलावा अभी तक 2500 से अधिक मंच पर लोगों को योगाभ्यास करा चुके हैं। उनके नेतृत्व में पिछले चार साल से महासमुंद भाजपा कार्यालय में नि:शुल्क योग शिविर का संचालन किया जा रहा है। तिलक साव ने बताया कि स्वामी रामदेव ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। जिले में योग का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा गांव-गांव में लोगों तक योग को पहुंचाएंगे। तिलकचंद साव को राज्यकारिणी नियुक्त किए जाने पर रमेशचंद्र राय, मनकुराम रौतिया, रोशन साहू, केशव देवांगन, मन्नू साहू, नुपुर श्रीवास्तव, बसंत देवांगन, तारिणी साहू, टेमिन साहू, सुमति साहू, शंकर लाल साहू के अलावा पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने हर्ष जताया है।
