उप स्वास्थ्य केंद्र झलमला को मिला गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र

कलेक्टर आकाश छिकारा ने दी शुभकामनाएँ
जांजगीर-चांपा 09 जनवरी 2024/ आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र झलमला को स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) मिला। राष्ट्रीय गुणवत्ता टीम द्वारा 28 दिसंबर 2024 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र झलमला विकासखंड अकलतरा में स्वास्थ्य केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं तथा उनके रखरखाव की गुणवत्ता मानकों पर निरीक्षण किया गया था। जिसमें 78.35 प्रतिशत अंको के साथ संस्था द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप घोषित किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने इसके लिये सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.