भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक-विधायक

महासमुंद 9 जनवरी 2025। ग्राम गौरबहाली में आयोजित मुंडा समाज के महासभा में विधायक चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक नंद ने भगवान बिरसा मुंडा और ग्राम देवता की पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने आदिवासी समुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए उठ खड़े होने की प्रेरणा दी। उन्होंने तत्कालीन जनजातीय समाज में व्याप्त कुरीतियों अंध-विश्वास, जाति-भेद, नशाखोरी, जातीय संघर्ष समेत समाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई।उन्होंने अपने अनुयायियों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें एकता में रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुंडा समाज के लोगों की मांग पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपए और गांव में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मुंडा समाज के अध्यक्ष उत्तम जमीदार, उपाध्यक्ष कलापराम नागवंशी, रमेश चंद्र मरावी, बीआर नागवंशी, उसतलाल भृंगराज, तेजकुमार भृंगराज, कल्प राम मुंडा, पवित्रा भृंगराज, कांग्रेस के युवा नेता प्रभात पटेल, जयंत यादव समेत मुंडा समाज के पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.