कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, बच्चों को पौष्टिक भोजन व नास्ता खिलाने के निर्देश, बंद पाए जाने पर कार्यकर्ता, सहायिका पर होगी कार्यवाही

नारायणपुर, 09 जनवरी 2025। आंगनबाड़ी केन्द्र बिंजली, पालकी और तेलसी का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए सबसे पहले आंगनबाड़ी पालकी केन्द्र क्रमांक 2 का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में 9 बच्चें दर्ज है, जिसमें से 7 बच्चें उपस्थित थे। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों की साफ-सफाई का अवलोकन करते हुए बच्चों का परिचय लिया, बच्चों ने उत्साह के साथ अपना परिचय दिया। आंगनबाड़ी सहायिका से नास्ता और पौष्टिक भोजन संबंधी जानकारी लेते हुए बच्चों का औपचारिक ज्ञान संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों और गर्भवती माताओं की जानकारी ली। आंगनबाड़ी में दिए जाने वाले रेडी-टू-ईट फूड का भी अवलोकन करते हुए साफ-सफाई के साथ नास्ता समय पर खिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र के साफ-सफाई के साथ शौचालय का उपयोग करने के लिए बच्चों को प्रेरित करने के लिए सहायिका को निर्देश दिए। कलेक्टर ममगाईं ने पालकी आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-2 का निरीक्षण करने के पश्चात् पालकी आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिशुवती माता सगनी दुग्गा अपने बच्चें को वजन कराने के लिए आंगनबाड़ी पहुंची थी, कलेक्टर ने सगनी से अस्पताल में डिलीवरी के दौरान व्यवस्था और डिलीवरी पश्चात् प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की राशि दिए जाने संबंधी जानकारी ली गई। आंगनबाड़ी केन्द्र में 8 बच्चें दर्ज है, जिसमें से 6 बच्चें उपस्थित पाए गए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से गर्भवती माताओं की पंजीयन की जानकारी लेते हुए टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच कराने की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केन्द्र के भंडार कक्ष में रखे गए रेडी-टू-ईट फूड के पैकटों को सावधानी एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पालकी केन्द्र के पश्चात् आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 बिंजली का निरीक्षण करते हुए बच्चों की दर्ज संख्या, पोषण ट्रैकर एन्ट्री के संबंध में कार्यकर्ता से जानकारी लिया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में पौष्टिक भोजन और नास्ता समय पर साफ-सफाई से साथ खिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में लगाए गए टेलीविजन से बच्चों को औपचारिक शिक्षा संबंधी ज्ञानवर्धक कहानियां, चित्र के माध्यम से दिखाकर सिखाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2 बिंजली का निरीक्षण करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों को सिखाए जाने वाले औपचारिक शिक्षा संबंधी जानकारी ली। इस आंगनबाड़ी केन्द्र में 14 बच्चे दर्ज है, सभी बच्चे उपस्थित थे। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र तेलसी के निरीक्षण करते हुए बच्चो दी जाने वाली नास्ता, पौष्टिक भोजन और रेडी-टू-ईट फूड से बनाए जाने वाली व्यंजनों की जानकारी ली। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविकांत ध्रुवे को आंगनबाड़ी केन्द्र बंद पाए जाने पर कार्यकर्ता सहायिकाओं के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिन आंगनबाड़ी केन्द्रों में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं लगाया गया है, उसे शीघ्र ही दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।