भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सामान्य सभा की बैठक 26 दिसम्बर को
कोण्डागांव, 24 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा का संचालन जिले मे किया जा रहा है। उक्त सोसायटी के अन्तर्गत वार्षिक सामान्य सभा की बैठक का आयोजन 26 दिसम्बर 2024 को समय 1 बजे कार्यालय कलेक्टर के सभा कक्ष में निधारित किया गया है। उक्त बैठक में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोण्डागांव के सभी आजीवन सदस्यों को उपस्थित होने को कहा गया है। आजीवन सदस्यों की सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नवीन भवन में चस्पा की गई है।
