मुख्यमंत्री वर्चुअली करेंगे अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन व शिलान्यास
उत्तर बस्तर कांकेर, 24 दिसम्बर 2024। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में 25 तारीख को एक बजे से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा वर्चुअली माध्यम से अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जवाहर वार्ड वन्दे मातरम स्थल में किया जाएगा। कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम एवं नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र सिंह ठाकुर सहित पार्षदगण मौजूद रहेंगे।
