कृषकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

बलरामपुर, 14 दिसम्बर 2024। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि धान खरीदी अवधि में कृषकों के सहायता हेतु कंट्रोल रूम (24 घण्टे) जिला स्तर पर बनाया गया है, कृषक व अन्य व्यक्ति धान खरीदी से संबंधित शिकायत/सहायता/सुक्षाव हेतु जिला स्तरीय नम्बर 89640-71816 में दर्ज करा सकते है। उक्त नम्बर पर प्राप्त शिकायत/सहायता/सुक्षाव पर जिले के अधिकारियों द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की जायेगी।