भारी व हल्का वाहन चालक प्रायोगिक परीक्षा स्थगित
बलरामपुर, 14 दिसम्बर 2024। वनमण्डलाधिकारी ने जानकारी दी है कि वन मण्डल बलरामपुर अंतर्गत भारी/हल्का वाहन चालक के पद पर सीधी भर्ती हेतु चालन एवं मशीनी ज्ञान प्रायोगिक परीक्षा 15 से 20 तारीख तक आयोजित की गई थी, जिसे तकनीकी कारणों से आगामी आदेश तक स्थगित किया गया है। प्रायोगिक परीक्षा हेतु तिथि निर्धारित किये जाने पर पृथक से सूचना दी जाएगी।
