कलेक्टर ने अधिकारियों के मध्य किया कार्य विभाजन, आदेश जारी

बलरामपुर, 3 दिसम्बर 2024। प्रशासनिक कार्य व्यवस्था के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा-राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कार्य विभाजन एवं कार्याबंटन आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों का निर्वहन करेंगी। इसी प्रकार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों का निर्वहन करेंगे। उपरोक्त अधिकारी के अवकाश-मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में कलेक्टर द्वारा आबंटित कार्यों के लिए लिंक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रेना जमील के अवकाश पर रहने पर अपर कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन लिंक अधिकारी होंगे। इसी प्रकार अपर कलेक्टर बर्मन के अवकाश में रहने पर संयुक्त कलेक्टर रामनाथ पांडे लिंक अधिकारी होंगे।

इन्हें भी पढ़े