विधानसभा सत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, छुट्‌टी लेने पर कलेक्टर ने लगाया बैन

बलरामपुर, 3 दिसम्बर 2024। विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 से 20 तारीख तक आहूत किया गया है। सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित-अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आवश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका आदि की जानकारी निर्धारित समयावधि में शासन को प्रेषित किये जाने हेतु कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा अपर कलेक्टर इन्द्रजीत बर्मन मोबाइल नम्बर 97533-10969 को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी अधीक्षक जिला कार्यालय संजय कुमार मरई मोबाइल नम्बर 79746-61996 को विधानसभा सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर के द्वारा 2 से 24 तारीख तक विधानसभा के दौरान जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधानसभा सत्रावधि के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय या मुख्यालय में रहेंगे। अति आवश्यक कार्य या अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख द्वारा एवं जिला स्तर के अधिकारी के अवकाश हेतु कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही अवकाश पर प्रस्थान कर सकेंगे।

इन्हें भी पढ़े