अग्निवीर भर्ती में शारीरिक दक्षता 4 से 12 तक रायगढ़ में
एमसीबी 3 दिसम्बर 2024। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जिला एमसीबी के आदेशानुसार अग्निवीर भर्ती हेतु 4 से 12 तारीख तक रायगढ़ स्टेडियम में सीईई उत्तीर्ण आवेदकों हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। उक्त भर्ती रैली में उल्लेखित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अभ्यर्थियों हेतु 10 तारीख को (अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद हेतु) एवं 11 ताीरख को (अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क, ट्रैडमेन पद हेतु) शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन निर्धारित किया गया है । एमसीबी जिले के अभ्यर्थियों हेतु जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा 10 को रैन बसेरा पुराना बस स्टैण्ड केवड़ाबाड़ी एवं 11 को मंगल भवन केवड़ाबाड़ी रायगढ़ में ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।
