अग्निवीर भर्ती, 5-11 को आयोजित होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा रायगढ़ में

अम्बिकापुर 3 दिसम्बर 2024। उपसंचालक, रोजगार ने बताया कि भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 4 से 12 तारीख तक रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित की गई है। जिसमें जिले के अभ्यर्थियों के लिए 5 एवं 11 तारीख को उपस्थित होने हेतु तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के आवास एवं ठहरने की व्यवस्था रैन बसेरा केवड़ाबाड़ी, बस स्टैण्ड नया मंगल भवन केवड़ाबाड़ी में किया गया है जिसके प्रभारी धर्मेन्द्र पाण्डेय एवं सहायक प्रभारी रोशन यादव हैं। उन्होंने जिले के ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो लिखित परीक्षा उत्तीर्ण है उनको सूचित करते हुए कहा है कि वे शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु उक्त दिनांक को निर्धारित समय एवं तिथि पर जिला मुख्यालय रायगढ़ में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगें। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उक्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े