पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव, मतपत्र छापने के लिए टेंडर 4 तक
बालोद, 02 दिसम्बर 2024। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदा आमंत्रित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी पंचायत एवं नगरीय निकायों के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदा 4 तारीख तक आमंत्रित की गई है। निविदा उसी दिन शाम को उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेेक्टर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
