कृषक उन्नति योजना से मिली राशि ने किसानों की खेती को बेहतर बनाने के लिए साबित हुआ उपयोगी

बालोद, 2 दिसम्बर 2024। राज्य शासन के कृषक उन्नति योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों के खाते में अंतरित की गई आदान सहायता राशि किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के जनहितैषी निर्णय के फलस्वरूप पिछले दो सालों की एक साथ आदान सहायता राशि मिलने से राज्य की भाँति जिले के कृषकों मंे भी राज्य शासन की इस जनहितैषी योजना की भूरी-भूरी सराहना की है। राज्य शासन के इस जन कल्याणकारी योजना के तहत मिले एक लाख 10 हजार रुपये की राशि जिले के पाररास के कृषक खिलुराम के खेती-किसानी को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ।
इस योजना की सराहना करते हुए किसान खिलुराम ने बताया कि कृषक उन्नति योजना से मिले राशि का उपयोग कर अपने खेत में सिंचाई सुविधा के लिए बोर खनन एवं तार फेंसिंग किया है। इसके अलावा इस योजना से मिले शेष राशि का उपयोग अपने माँ-बाप के इलाज तथा अन्य जरूरी घरेलू कार्य के लिए भी किया है। किसान खिलुराम ने बताया कि राज्य शासन की किसान हितैषी निर्णय के फलस्वरूप उनके खाते में राशि का अंतरण ऐसे समय में हुआ है जिस समय उन्हें पैसै-कौड़ी की सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा जब 12 मार्च 2024 में उनके खाते में राशि जारी की गई तब अन्य किसानों की भाँति उनके परिजनों में भी खुशी का कोई ठिकाना नही रह गया। किसान खिलुराम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना के तहत मेरे जैसे राज्य के हजारों कृषकों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का आदान सहायता राशि प्रदान करने और राज्य के अन्नदाता किसानों के मेहनत का सही मूल्यांकन तथा उनके श्रम का सम्मान करने का कार्य किया गया है। इसी तरह इस योजना की सराहना ग्राम खैरतराई निवासी सुधारू राम, कोहंगाटोला निवासी देवेन्द्र कुमार एवं अमलीडीह निवासी तोरण सिंह सहित जिले के अन्य किसानों ने राज्य सरकार की इस जनहितैषी निर्णय की भूरी-भूरी सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।