रेड क्रॉस सोसायटी प्रबंध समिति की बैठक 30 को
दंतेवाड़ा, 27 नवंबर 2024। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा के आदेशानुसार शाखा दंतेवाड़ा में प्रबंध समिति के गठन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस प्रबल समिति में जिला शाखा के सदस्यों की अंतिम रूप से प्रकाशित सूची तैयार कर ली गई है। तथा आगामी 30 नवंबर दोपहर 1 बजे कार्यालय कलेक्ट्रेट के डंकनी सभाकक्ष में साधारण सभा की बैठक आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संरक्षक,उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्यों को सूचित भी कर दिया गया है।
