मतदान जागरूकता थीम पर बनाई आकर्षक रंगोली

आईटीआई छपारा में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सिवनी। शासकीय आईटीआई कॉलेज छपारा में स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्राचार्य नलिन तिवारी ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति में व्रत – त्यौहारों व पूजा अनुष्ठानों में रंगोली का विशेष महत्व होता है। यह हमारी परंपरा का प्रतीक है जीवन के रंगों को दर्शाकर मन को खुशहाली से भर देता है। प्रत्येक पर्व रंगोली के बिना अधूरा है।लोकतंत्र के इस महापर्व का जश्‍न मनाने तथा जागरूकता फैलाने हेतु कॉलेज के छात्र – छात्राओं द्वारा विभिन्न मनभावन रंगोलियां संस्था परिसर में बनाई गईं। आई टी ऑफिसर संजय उईके ने कहा किरंगोली धार्मिक, सांस्कृतिक आस्थाओं की प्रतीक रही है। कार्यक्रम अधिकारी रंजना गुप्ता ने कहा कि रंगोली कल का आरम्भ भारतीय महादीप में हुआ है। स्वीप नोडल अधिकारी यशवीन ठाकुर ने बताया कि रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। रंगोली प्रतियोगिता में छात्र करण,धनिराम, जसवंत ने प्रथम स्‍थान छात्रा वर्षा,अनामिका ,तानिया,रागिनी ने द्वतीय तथा छात्र राहुत, आनंद ,दीपांशु ,अभिषेक और अजीत ने तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया। छात्रा रंजना ने कहा कि मतदान सशक्त लोकतंत्र के लिए नितांत आवश्यक है। छात्र सरमन अहिरवार ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य है। छात्र विशाल परते ने कहा कि लोकतंत्र के यज्ञ में मत रुपी आहुति निष्पक्ष व बिना किसी लालच के डालें। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेंद्र ठाकुर, सतीश सूर्यवंशी, अमित शर्मा ,हर्ष सोनी,नीरज उइके,राजकुमार सोयाम,प्रतिभा सोनी,शालिनी उईके ,राकेश तिवारी ,पीडी नापित, मनीषा थापा का विशेष योगदान रहा।